अखिलेश के गढ़ में CM Yogi की हुंकार, बोले- हमने अलग मॉडल तैयार किया, यूपी में बेटियां सुरक्षित हैं

By अंकित सिंह | Sep 03, 2024

अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी परिवार के गढ़ मैनपुरी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके लिए वह बरनाहल के एके इंटर कॉलेज ग्राउंड पहुंचे थे। समाजवादी पार्टी पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि अराजकता और गुंडागर्दी उनके डीएनए का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तो इन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 'इनको'...मैनपुरी की चिंता नहीं थी, इटावा की चिंता नहीं थी, प्रदेश की चिंता नहीं थी, इन्हें तो 'स्वयं' की चिंता थी। 

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh में 2.45 लाख कर्मचारियों का वेतन रोका गया, संपत्ति का ब्यौरा न देने पर कार्रवाई

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राज्य में शुरू हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान को राम काज की तरह लेने की अपील करते हुए कहा कि यह मुहिम सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने वाले सभी लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का एक सुअवसर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने राज्य में भाजपा के सदस्यता अभियान—2024 की शुरुआत के लिए यहां आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की नवीनीकृत सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक को सदस्यता का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

प्रमुख खबरें

LPG Import पर निर्भरता घटाने की बड़ी तैयारी, 21 कंपनियों के लिए Emergency Production का नया कोटा तय

PV Sindhu ने BWF World Championships में किया धमाकेदार आगाज, पहले राउंड में दर्ज की शानदार जीत

BSE Share Price: Jefferies ने रेटिंग घटाकर किया Underperform, शेयर में 5% की गिरावट, 2940 तक का लक्ष्य

Electronics Sector में भारी निवेश: सरकार ने 7,877 करोड़ के 31 Investment Proposals को दी मंजूरी