CM Yogi ने चुटकी लेते हुए कहा- Ayodhya नहीं जाने वाले विपक्षी नेता श्रीराम के बुलावे का इंतजार नहीं करें

By नीरज कुमार दुबे | Feb 29, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एक समय था जब राजनीतिक दलों के लोग अयोध्या जाना भी नहीं चाहते थे, क्योंकि इससे उनकी धर्मनिरपेक्षता खतरे में पड़ जाती थी। आज वही अयोध्या है, जहां प्रतिदिन दो लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर रहे हैं, लेकिन एक तिनका भी नहीं हिला। सब कुछ शांतिपूर्वक चल रहा है। उन्होंने अब तक अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन न करने वाले विपक्षी नेताओं को चेताते हुए कहा कि वो लोग श्रीराम के बुलावे का इंतजार ना करें, क्योंकि प्रभु श्रीराम केवल एक बार ही बुलाते हैं। हम आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक निजी टीवी चैनल के संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

इसे भी पढ़ें: Amethi Seat: क्या अमेठी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे वरुण गांधी? अटकलों के बीच सामने आया बड़ा बयान

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 2014 से पहले और इसके बाद का भारत तथा 2017 से पहले और इसके बाद का यूपी, हम सभी के सामने है। सीएम ने कहा कि देश के नवोदित मतदाताओं को ये बताना जरूरी है कि 2014 से पहले भारत की स्थिति क्या थी। वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति क्या थी, हमारी सीमाओं की स्थिति, आंतरिक व्यवस्था, कश्मीर की समस्या, आतंकवाद, भ्रष्टाचार और सरकार किस तरह किंकर्तव्यविमूढ़ थी, ये सबके सामने होना चाहिए। हर एक क्षेत्र में व्यापक घोटाले होते थे। गरीब केवल वोट बैंक बनकर रह गया था। 2014 के बाद के बदले भारत को भी हर किसी ने देखा है। आज भारत वैश्विक मंच पर मजबूत स्थिति में है। अपनी सीमाओं की रक्षा और अर्थव्यस्था को भी सुदृढ़ कर रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, हाईवे, एयरवे, इनलैंड वाटर वे के साथ ही योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी को प्राप्त हो रहा है। जो पहले कल्पना थी आज वो साकार हो रही है। 

सीएम योगी ने बीते सात साल में यूपी में हुए विकास कार्यों, कानून व्यवस्था के सुदृढ़िकरण, रिकॉर्ड निवेश और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश हर योजना में फिसड्डी था। गरीबों को योजनाओं से जोड़ने की जगह केवल बदनियती और बंदरबांट की स्थिति थी। यूपी की पहचान कर्फ्यू और दंगों से होती थी। मगर आज यूपी वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

प्रमुख खबरें

सुनेत्रा पवार ने Mumbai में बुलाई NCP विधायकों की बैठक, 4 महीने बाद देवगिरि में मंथन

आत्मनिर्भरता रणनीतिक जरूरत, Navy को बाहरी दबावों से मुक्त होना होगा: Admiral Swaminathan

Health Tips: त्योहारों में Dehydration और खराब Diet से बढ़ता है Kidney Stone का खतरा

Oman तट पर भारतीय कमर्शियल जहाज पर हमला, MEA ने की निंदा और तनाव घटाने की अपील की