'बाबा साहेब के बनाये संविधान से चलेगा देश', CM Yogi बोले- धर्म के आधार पर नहीं दिया जा सकता आरक्षण

By अंकित सिंह | May 29, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की पार्टियों ने संविधान का मजाक उड़ाया है। बीआर अंबेडकर की भावनाओं के खिलाफ जाकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जबरन संविधान में धारा 370 डाल दी। उन्होंने कहा कि आपातकाल के जरिए संविधान का गला घोंटने का काम कांग्रेस ने किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने लगातार कोशिश की कि एससी/एसटी और ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण में सेंध लगाकर इसका कुछ लाभ अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों को दिया जाए।

इसे भी पढ़ें: Gorakhpur की जनता ने कहा- यहां बाबा बा, रवि किशन बा, विकास बा, सुरक्षा बा, रोजगार बा...इसलिए वोट मोदी को ही देब

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि वे भारत में पर्सनल लॉ लागू करेंगे। यह देश बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बनाये संविधान से चलेगा। ये देश पर्सनल लॉ या शरिया कानून से नहीं चलेगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए और बीजेपी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) को रामद्रोही बताते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच है। एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ भगवान राम को नकारने वाले, रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले, राम मंदिर को बेकार बताने वाले लोग हैं तो दूसरी तरह पांच सौ वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त कराकर प्रभु रामलला को उनके भव्य मंदिर में विराजमान कराने वाले लोग हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी