रामलल का दर्शन कर सीएम योगी ने कहा- अयोध्या में बन रहा सबसे सुंदर राम का मंदिर

By सत्य प्रकाश | Dec 24, 2021

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में सत्संग भवन का उद्घाटन करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक बार फिर अयोध्या दौरे पर पहुंचे। और लगभग 11:30 सरयू तट पर बने हैलीपैड पर पहुंचे जहां श्री रामलला की मध्यान्ह आरती में भी शामिल हुए। जिसके बाद मंदिर निर्माण की तैयारी को देखा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: 500 वर्ष के बाद प्रभु रामलला को मिली पालना, शयन के लिए लगाई गई गद्दा रजाई के साथ मच्छरदानी

तो वहीं प्रदेश में शुरू कोरोना की तीसरी लहर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को सावधान रहने का संकेत दिया है उन्होंने कहा कि दुनिया कोरोनावायरस का सामना कर रही है। और दुनिया में हर एक तबके के लोगों को अपनी चपेट में ले रही है जो लापरवाही कर रहे है। आप सभी याद रखें कि हमें हर एक जीवन और जीविका दोनों को बचाना है। और इस क्रम में हम सबका दायित्व बनता है कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। और अधिक से अधिक लोग वैक्सीन भी लें।

प्रमुख खबरें

मेरठ लाठीचार्ज मामला: मानवाधिकार आयोग ने यूपी के गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में एशियाई शेरनी महागौरी ने तीन शावकों को दिया जन्म

पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर बने अमिताभ बच्चन, शुरू किया परिवार सबसे पहले अभियान

मानसून में Transparent Top न बन जाए Fashion Blunder, इन 3 Tricks से पाएं Glamorous Look