CM योगी ने कहा- देश में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट करने वाला राज्य है उत्तर प्रदेश

By अभिनय आकाश | May 21, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंटीग्रेटेड कोविड-19 कमांड सेंटर का निरीक्षण करने के बाद लखीमपुर खीरी के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से कहा जा रहा था कि 25 अप्रैल से 10 मई के बीच उत्तर प्रदेश में एक लाख कोरोना के मामले प्रतिदिन आएंगे। आज 7,700 के आसपास पॉजिटिव मामले आए हैं। पिछले 20 दिन के अंदर 2,04,000 सक्रिय मामलों की संख्या कम हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्लैक फंगस को अधिसूचित बीमारी घोषित करने के निर्देश दिये

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। 4,62,00,000 से अधिक टेस्ट किए गए हैं। 1,60,00,000 से अधिक लोगों को हमने अब तक वैक्सीन दी है। 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगभग 8,00,000 से ज्यादा वैक्सीन दे चुके हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत कल से 15 करोड़ लोगों को मुफ़्त में राशन देने की शुरूआत हो चुकी है। जो लोग रोज कमाने वाले श्रेणी में आते हैं और कोरोना से उनकी आजीविका प्रभावित हुई है, ऐसे लोगों को हम जून से भरण-पोषण भत्ता देना शुरू करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत