ज्ञानवापी पर CM योगी का बयान सही नहीं... बहस के दौरान सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की दलील

By अभिनय आकाश | Aug 04, 2023

ज्ञानवापी परिसर में एएसआई के सर्वे को रुकवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची मस्जिद कमेटी ने सुनवाई के दौरान योगी आदित्यनाथ के बयान का भी जिक्र किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो बातें कही कि इसे मस्जिद कहना ही विवाद होगा। मुस्लिम पक्ष को सामने आना चाहिए। मुस्लिम पक्ष ने कहा कि ज्ञानवापी पर सीएम योगी का बयान गलत है। मुस्लिम निकाय अंजुमन इंतजामिया मस्जिद समिति ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का सर्वेक्षण इतिहास में जाने का इरादा रखता है और 'अतीत के घावों को फिर से ताजा कर देगा। 

इसे भी पढ़ें: Gyanvapi Masjid Survey Case | अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया

पॉडकास्ट में ज्ञानवापी मुद्दे पर पूछे गए सवाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफगोई से उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि हम उसे मस्जिद कहेंगे तो फिर विवाद होगा। भगवान ने जिसे दृष्टि दी है, वह देखे। मस्जिद के अंदर त्रिशूल क्या कर रहा है। हमने तो नहीं रखे हैं न। ज्योतिर्लिंग हैं, देव प्रतिमाएं हैं। पूरी दीवारें चिल्ला-चिल्लाकर क्या कह रही हैं। मुझे लगता है कि ये प्रस्ताव मुस्लिम समाज की तरफ से आना चाहिए कि ऐतिहासिक गलती हुई है। उस गलती के लिए हम चाहते हैं कि उसका समाधान हो।  

प्रमुख खबरें

ईरान के साथ Diplomacy बेअसर! Netanyahu ने किया Trump के Economic Pressure कैंपेन का खुला समर्थन

Anurag Thakur ने Sukhu सरकार से Himachal में लॉटरी टेंडर वापस लेने की मांग की

Donald Trump का दावा: Mojtaba Khamenei जिंदा हैं, Iran के सर्वोच्च नेता की सेहत पर गहराया सस्पेंस

Ajit Doval और Wang Yi सीमा विवाद सुलझाने पर सहमत, बीजिंग में हुई 25वें दौर की वार्ता