'इनकी सोच कुएं के मेंढक जैसी', सपा पर CM Yogi का तंज, कहा- दुनिया आगे बढ़ी, लेकिन वो परिवार में सिमटे

By अंकित सिंह | Aug 14, 2025

विज़न डॉक्यूमेंट 2047 पर 24 घंटे चली चर्चा के दौरान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि यह पार्टी कुएं के मेंढक की तरह है - दुनिया आगे बढ़ रही है, लेकिन ये लोग अपने तक ही सीमित रहते हैं। सपा पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि आपका (समाजवादी पार्टी) परिवार विकास प्राधिकरण भी इसका एक उदाहरण है, ये लोग सिर्फ़ अपने तक ही सीमित रहना जानते हैं। स्वामी विवेकानंद ने अपनी कहानियों में इस बारे में कहा था।

योगी ने कहा कि जब हम इस विज़न डॉक्यूमेंट पर चर्चा कर रहे थे, तो मैंने दो-तीन बातें देखीं। हर विधानसभा क्षेत्र को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए और विकास का गवाह बनना चाहिए। एक विकसित उत्तर प्रदेश ही एक विकसित राष्ट्र के सपने को साकार कर सकता है। मैंने देखा कि कुछ लोग विकास की कम और बिजली की ज़्यादा बात कर रहे थे। सपा पर तंज सकते हुए उन्होंने कहा कि आपका (समाजवादी पार्टी) परिवार विकास प्राधिकरण भी इसका एक उदाहरण है, ये सिर्फ़ अपने तक ही सीमित रहना जानते हैं। स्वामी विवेकानंद ने अपनी कहानियों में इसी बारे में कहा था। समाजवादी पार्टी की हालत कुएँ के मेंढक जैसी है। दुनिया आगे बढ़ रही है, लेकिन आप सिर्फ़ अपने परिवार तक ही सीमित रहना जानते हैं। और आप उत्तर प्रदेश के साथ भी यही करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: Bihar: 17 अगस्त से शुरू होगी राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा, तीन चरणों में 30 जिलों को करेंगे कवर

समाजवादी पार्टी पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि वे मथुरा-वृंदावन में हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा नहीं करेंगे, क्योंकि उन्होंने 2016 में ही कह दिया था कि वे दुर्योधन का स्मारक बनाएंगे। उन्होंने दावा किया कि हम राज्य में 22 एक्सप्रेसवे बनाने पर काम कर रहे हैं...मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा। भारत की पहली रैपिड मेट्रो मेरठ से दिल्ली तक जाती है...लेकिन वे (समाजवादी पार्टी) यह सब विकास नहीं देख सकते...आज, यूपी में देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है...राज्य में चार चालू हवाई अड्डे हैं, और पांचवां जेवर होगा, जो देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा। 

प्रमुख खबरें

UP MLC Election: Varanasi में सपा की जीत पर Akhilesh Yadav बोले, डबल इंजन की दोहरी हार

लातूर में BSNL के पूर्व कर्मी को Digital Arrest कर 28.51 लाख ठगे, छह गिरफ्तार

पश्चिम एशिया में अब तक 23 भारतीयों की मौत, काला सागर क्षेत्र में भी 5 नागरिकों ने गंवाई जान

सर्दियों में गीजर इस्तेमाल करते समय इन सुरक्षा बातों का रखें ध्यान