राम नगरी में 3504 श्रमिक बेटियों का कन्यादान करेंगे सीएम योगी

By सत्य प्रकाश | Nov 25, 2021

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में पहली बार श्रम विभाग के द्वारा मंडलीय सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे पांचो जनपदों में से जोड़े शामिल होंगे। वहीं अयोध्या जनपद से 1472, बाराबंकी से 304, सुल्तानपुर से 806, अंबेडकरनगर से 315 व अमेठी से 611 जोड़ों ने अभी तक विभाग में अपना पंजीकरण करवाया है। तो वहीं मुस्लिम समुदाय से 126 मुस्लिम पुत्रियों के विवाह के लिए पंजीकरण किया गया है। जिसमे कुल 3504 श्रमिकों  के पुत्रियों की शादी कराई जाएगी। अयोध्या के जीआईसी के मैदान में पूरे आयोजन को भव्यता के साथ किया जाएगा। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ सभी वर वधुओं को उपहार देंगे। तो वही श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या व पांचों मंडल के विधायक व सांसद भी मौजूद होंगे।

प्रमुख खबरें

Dehradun में बीजेपी नेता की हत्या के बाद गरमाया माहौल, गुस्साई भीड़ ने फूंके घर और गाड़ियां, आरोपी का घर जमींदोज

आधी रात को दी स्पेशल ट्रेन, Patliputra Station बवाल पर Railway का बड़ा दावा, फिर भी क्यों बरपा हंगामा?

Nora Fatehi का छलका दर्द, बोलीं- Career की शुरुआत में 20 लाख रुपये ठगे गए! Hindi को लेकर मेरा मजाक उड़ाया गया

Patliputra Railway Station Violence: एग्जाम स्पेशल ट्रेन में देरी पर भड़के छात्र, स्टेशन पर की तोड़फोड़