DSIIDC के ऐप से दिल्ली में शराब की अग्रिम बुकिंग शुरू, 48 घंटे में खुद लेनी होगी डिलीवरी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 28, 2026

दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) के दिल्ली लिकर बुकिंग ऐप के जरिए अब खुदरा दुकानों से शराब की अग्रिम बुकिंग की जा सकती है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अभी होम डिलीवरी की कोई सुविधा नहीं होगी और खरीदारों को ऑनलाइन बुक की गई और भुगतान की गई शराब की बोतलों को 48 घंटे के भीतर खुद जाकर लेना होगा।

अधिकारियों ने कहा कि शराब की ऑनलाइन बुकिंग को लेकर अब तक प्रतिक्रिया बहुत उत्साहजनक नहीं रही है, और इसका आगे का विस्तार उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगा। आबकारी नियमों के अनुसार ऐप का उपयोग करके बुकिंग करने के लिए व्यक्ति की आयु कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए, और एक व्यक्ति को केवल नौ लीटर व्हिस्की और 18 लीटर बीयर की अनुमति है। आपूर्ति लेने के बाद उत्पादों को वापस करने का कोई प्रावधान नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि खरीदी गई बोतल को लेने से पहले बुक किए गए ऑर्डर को रद्द किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक MLC Election: बेंगलुरु शिक्षक सीट पर JDS की जीत, भाजपा ने उत्तर-पूर्व सीट पर जमाया कब्जा

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Kumbh Mela 2027: नासिक के रामकुंड और त्र्यंबकेश्वर के कुशावर्त तीर्थ पर डाक टिकट होंगे जारी

Om Birla के OSD को धमकी देने पर Congress नेता Prahlad Gunjal पर कोटा में केस दर्ज