'इन्होंने कहा था लड़के हैं, गलती हो जाती है...' , यूपी विधानसभा में CM Yogi का सपा पर बड़ा हमला

By अंकित सिंह | Jul 30, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार किया और राज्य में अपराध की घटनाओं के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने पार्टी को उसके पूर्व प्रमुख की टिप्पणी की भी याद दिलाई जिन्होंने बलात्कार के मामलों में आरोपी लड़कों को फांसी नहीं देने की वकालत की थी। महिला सुरक्षा से निपटने के लिए उठाए गए सरकार के कदमों पर प्रकाश डालते हुए योगी ने कहा कि यह भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार थी जिसने एंटी-रोमियो स्क्वॉड का गठन किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से 2023 तक जो भर्तियां हुई हैं उसमें 20,000 महिला पुलिस की भर्ती हुई है। यानि आजादी के 70 वर्षों में जितनी भर्ती हुई उससे दोगुनी भर्ती पिछले 5 वर्षों में हुई है...ये सरकार महिला के सुरक्षा के प्रति गंभीर है। योगी ने कहा कि जब हमने एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाया तो सबसे पहले इसका विरोध करने वाली समाजवादी पार्टी थी। महिलाओं के खिलाफ अपराध के ज्यादातर मामलों में समाजवादी पार्टी से जुड़े लोग किसी न किसी तरह से जुड़े हुए हैं... वे उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं जो कहती थी 'लड़के हैं, गलती कर देते हैं'।

इसे भी पढ़ें: क्या डिप्टी सीएम केशव-ब्रजेश सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं?

सपा पर तंज कसते हुए कहा कि वे महिला सुरक्षा पर कैसे बोल सकते हैं, समाजवादी पार्टी तो खुद ही है महिला सुरक्षा के लिए खतरा... सरकार सतर्क है, हर बेटी और व्यापारी को सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

Ramayana की रिलीज से पहले स्पेशल स्क्रीन की मांग, श्री रामलीला महासंघ ने निर्माताओं को लिखा पत्र, विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी

Noida Ecotech-3 Fire Accident | नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली इकाई में आग, मलबा गिरने से दो दमकलकर्मियों की मौत

Noida Fire: इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्टरी में आग बुझाते समय दीवार गिरी, दो दमकलकर्मियों की मौत

Punjab Congress अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग बोले- नहीं दूंगा इस्तीफा