मुख्यमंत्री के निर्देश सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के विस्थापितों की समस्याओं का करें समाधान

By दिनेश शुक्ल | Nov 11, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वन विभाग के साफ्टवेयर वेबसाइट https://geoportal.mp.gov.in/forestnoc  लोकार्पित की। इस साफ्टवेयर वेबसाइट के माध्यम से वन भूमि से लगी प्रतिबंधित सीमा से आगे गैर वन भूमि पर नये उद्योग, कारखाने और रोजगारमूलक प्रतिष्ठान या गतिविधियां संचालित करने के इच्छुक व्यक्ति बिना किसी दफ्तर में गये आवेदन कर सकेंगे और गैर वन भूमि प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर वन मंत्री कुंवर विजय शाह और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक सम्पन्न, कमलनाथ बोले प्रदेश में रहकर करूंगा जनता की सेवा

मुख्यमंत्री चौहान ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व होशंगाबाद के वनग्रामों से विस्थापित व्यक्तियों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें बुनियादी सुविधायें प्रदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा विस्थापितों को जिस भूमि में बसाया गया है, वहां सभी बुनियादी सुविधायें उपलब्ध करायी जाये। मुख्यमंत्री ने पहले विस्थापितों को दी गयी मुआवजा राशि को बढ़ाकर अतिरिक्त राशि प्रदान करने के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि विस्थापित हमारे लोग हैं। वन विभाग और जिला प्रशासन मिलकर बुनियादी सुविधायें प्रदान करें।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश उप चुनाव में बीजेपी को 19 और कांग्रेस को 09 सीटें मिली, देखे कहाँ किसको मिली जीत

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वन एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ वन से जुड़े रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की योजना का क्रियान्वयन किया जाये। वनोपज, पर्यटन, आदि कई क्षेत्र हैं जिनके विकास से रोजगार के अवसर बढ़ाये जा सकते हैं। बैठक में प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल, पी.सी.सी.एफ. वन्य प्राणी आलोक कुमार, ए.पी.सी.सी.एफ. संजय शुक्ला, फील्ड डायरेक्टर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व एल.कृष्णमूर्ति, एडिशनल सचिव वन अतुल मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow