CNG Price Hike : बढ़ गए CNG और PNG के दाम, जानिए नई कीमतें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2022

मुंबई।महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने मुंबई में एक बार फिर सीएनजी की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस बार सीएनजी का दाम चार रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाया गया है। इसके साथ ही पाइप वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) के दाम तीन रुपये प्रति मानक घनमीटर (प्रति इकाई) बढ़ाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: SpiceJet के प्रबंध निदेशक अजय सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

गैस वितरक कंपनी ने कहा कि कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की वजह गैस कीमतों में तेजी और रुपये में गिरावट है। कंपनी दरअसल घरेलू गैस आवंटन में कमी को पूरा करने के लिए विदेशी बाजार से गैस खरीद रही है। इस वृद्धि के साथ मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में सीएनजी की कीमत चार रुपये बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो और पीएनजी का दाम तीन रुपये प्रति इकाई बढ़कर 48.50 रुपये हो गया है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर