सीओए प्रमुख ने कोहली-रोहित में मतभेद की खबरों को खारिज किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा के बीच मतभेद की अटकलबाजियों के बीच प्रशासकों की समिति (सीओए) प्रमुख विनोद राय ने शुक्रवार को मीडिया में आयी इस तरह की रिपोर्टों को खारिज कर दिया। रिपोर्टों के अनुसार भारत की विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार क बाद कोहली और रोहित में ठन गयी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है कि इन दोनों के बीच मतभेद चल रहे हैं।

ऐसी भी रिपोर्ट आयी थी कि बोर्ड प्रत्येक प्रारूप के लिये अलग अलग कप्तान रखकर रोहित को सीमित ओवरों ओर कोहली को टेस्ट कप्तानी सौंपने पर विचार कर रहा है। बीसीसीआई अधिकारियों ने हालांकि इसका भी खंडन किया। राय से जब पूछा गया कि क्या भारत के दोनो चोटी के बल्लेबाजों के बीच मतभेद चल रहे हैं, उन्होंने कहा, ‘‘ये सारी कहानियां आप लोगों ने गढ़ी हैं।’’ कोहली या रोहित ने अब तक इस पर टिप्पणी नहीं की है। विश्व कप में रोहित शानदार फार्म में थे और उन्होंने पांच शतक जमाये थे जबकि कोहली ने पांच अर्धशतक लगाये थे। 

प्रमुख खबरें

‘भारतीय कभी किसी चीज़ के लिए पैसे नहीं देते!’... जब यूक्रेन में सेना भेजने के JD Vance के प्लान पर ओवल ऑफिस में हँस पड़े Donald Trump

Health Tips: Stress और डिप्रेशन की होगी छुट्टी? Mental Health के लिए Super Supplement है Creatine, जानें पूरी सच्चाई

Ketan Agarwal murder | मंगेतर ने रची थी खौफनाक साजिश! बाली ट्रिप पर चोरी हुए पासपोर्ट से जुड़ी थी बिजनेसमैन केतन अग्रवाल के कत्ल की कड़ियां

Prabhasakshi NewsRoom: Pakistan के प्रति प्रेम का इजहार करना JD Vance को पड़ा भारी, पत्नी Usha Vance भी सुर्खियों में आईं