कोच राहुल द्रविड़ ने विराट को बताया शानदार, कहा- पिछले 20 दिन में वो असाधारण रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2022

जोहानिसबर्ग। भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने चैम्पियन बल्लेबाज और टेस्ट कप्तान विराट कोहली का समर्थन करते हुए कहा है कि ‘उन्हें लेकर इतने शोर’ के बावजूद वह असाधारण रहे हैं। सीमित ओवरों की कप्तानी को लेकर कोहली और बीसीसीआई में ठनी हुई है। द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा ,‘‘ पिछले 20 दिन में विराट असाधारण रहा है।उसे लेकर इतने शोर के बावजूद उसने जिस तरह अभ्यास किया, तैयारी की और टीम के साथ जुड़ा रहा, वह शानदार है।’’ 

कोहली ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बयान का खंडन करते हुए कहा था कि उन्हें टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने पर पुनर्विचार के लिये कभी नहीं कहा गया था। वहीं मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा कि कोहली से अनुरोध किया गया था कि टी20 विश्व कप खत्म होने तक फैसला रोके रहें। यह पूछने पर कि इस दौरे पर अभी तक वह मीडिया से मुखातिब क्यों नहीं हुए, द्रविड़ ने कहा ,‘‘ इसका कोई खास कारण नहीं है। मैं इस पर फैसला नहीं लेता लेकिन मुझे कहा गया है कि वह अपने 100वें टेस्ट की पूर्व संध्या पर बात करेंगे तो आप उनसे तभी सारे सवाल पूछ सकते हैं।’’ कोहली का सौवां टेस्ट इस श्रृंखला का तीसरा और आखिरी टेस्ट होगा जो केपटाउन में 11 जनवरी से खेला जायेगा।

प्रमुख खबरें

Himachal Pradesh में Drug Mafia पर बड़ा एक्शन, CM Sukhvinder Singh Sukhu बोले- जब्त होगी हर संपत्ति

Er Kumar Shailendra ने अफसरों को दिए निर्देश, तय समय और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी हों Road Projects

BRICS Summit में Xi Jinping की अपील, पश्चिम एशिया में शांति बहाली के लिए आगे आएं सदस्य देश

Ahmedabad के देवकीनंदन जैन देरासर पहुंचे CM Bhupendra Patel, लिया भगवान महावीर का आशीर्वाद