बलिया में कोचिंग संचालक और उनकी पत्नी की हत्या, घर के बाहर पड़े मिले शव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2025

 उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के खेजुरी क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से कथित तौर पर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार रात खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में कोचिंग संचालक श्याम लाल चौरसिया (55) और उनकी पत्नी बासमती चौरसिया (50) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक ऐसा लगता है कि दोनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं। सिंह ने कहा कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

इस मामले में मृतक के भाई राधेश्याम चौरसिया की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि श्याम लाल चौरसिया अपने मकान में कोचिंग चलाते थे। मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब