कोचिंग संचालक दे रहा था अभ्यर्थी की जगह UP Police की परीक्षा, हुआ गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2024

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में एक कोचिंग संचालक को पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी के स्थान पर शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नोएडा के सेक्टर-11 स्थित नेहरू इंटरनेशन स्कूल के परीक्षा केंद्र से जेवर निवासी भानू कौशिक को गिरफ्तार किया गया, जो योगेश नाम के अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। 

इसे भी पढ़ें: MSP की गारंटी मिलने से GDP वृद्धि का सूत्रधार बनेगा किसान : Rahul Gandhi

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) दीक्षा सिंह के अनुसार, परीक्षा पास कराने के लिए मूल परीक्षार्थी हरीश पाल के भाई आकाश से बादल चौधरी नामक ‘सॉल्वर’ ने पांच लाख रुपये में सौदा किया था तथा एक लाख 20 हजार रुपये बतौर एडवांस उसे दे दिए गए थे जबकि बाकी की रकम परीक्षा का परिणाम आने के बाद दी जानी थी। डीसीपी मिश्रा ने बताया कि अलग-अलग स्थानों से कई अन्य संदिग्धों को भी परीक्षा में गड़बड़ी कराने और करने की आशंका के लिए हिरासत में लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। मिश्रा ने बताया कि शनिवार और रविवार को जिले के 32 केंद्रों पर हुई उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती परीक्षा में करीब 60 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

Ramayana New Posters out | भगवान राम बने रणबीर कपूर और रावण के रूप में छाए यश, सामने आया दूसरा इंटरनेशनल ट्रेलर

Noida Encounter: 92 मुकदमों में वांछित दो शातिर लुटेरे पुलिस गोलीबारी में घायल, गिरफ्तार

Congress MP Bimol Akoijam यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस के सामने हुए पेश

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री Rekha Arya ने पति गिरधारी लाल साहू पर दर्ज कराई FIR