कोल इंडिया देश के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है- शिवराज सिंह चौहान

By दिनेश शुक्ल | Jun 11, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शुक्रवार को मंत्रालय में नार्दन कोल फील्ड लिमिटेड सिंगरौली मध्य प्रदेश के प्रतिनिधियों ने ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के लिए कुल 11  करोड़ 75 लाख रूपये के चेक भेंट किए। सी. एस. आर. फंड के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग को पाँच ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के लिए 10 करोड़ रूपये  और एम्स भोपाल को ऑक्सीजन संयंत्र के लिए एक करोड़ 75 लाख रुपये की राशि दी गई है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लोकप्रिय चरित्र मोटू-पतलू चलाएंगे कोरोना जागरूकता अभियान

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि सिंगरौली में उनके द्वारा माइनिंग की गई जमीनों का सुधार कार्य भी किया जा रहा है। वहाँ हवाई अड्डे के लिए भी कार्य किया जा रहा है। संस्थान सीएसआर फंड से प्रतिवर्ष 100 करोड़ रूपये के कार्य करवाता है। कोविड-19 आपदा में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढाँचे को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के उद्देश्य से यह योगदान किया गया है। सामाजिक दायित्व के तहत की गई इस पहल से भोपाल, इंदौर, रीवा,जबलपुर और सागर के मेडिकल कॉलेजों में 15 सौ एलपीएम क्षमता के पाँच पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किये जायेंगे। वहीं एम्स अस्पताल भोपाल में भी एक ऑक्सीजन संयंत्र लगाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष Neha Bora का आरोप: धर्म और राम मंदिर के नाम पर अयोध्या के निवासियों को हुआ भारी नुकसान

नवजात की मौत पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगी स्वास्थ्य कार्ययोजना

CRPF ने DIG बिधान चंद्र पात्रा का निलंबन तत्काल प्रभाव से वापस लिया

Katie Mack की शानदार पारी से Australia A ने India A को 30 रन से हराया, शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त