कोल इंडिया ने खदानों में लगाये CCTV कैमरे, चोरी रोकने के लिए कंपनी ने चलाई ये मुहिम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2019

कोलकाता। कोल इंडिया लिमिटेड ने अपनी अनुषंगियों के 300 खदानों में पांच हजार से अधिक सुरक्षा कैमरे लगाये हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने यह कदम चोरी रोकने तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिये उठाया है। पचास करोड़ रुपये की इस परियोजना से कंपनी के कोलकाता मुख्यालय तथा क्षेत्रीय कार्यालयों में लाइव फीड प्रसारित होगा।

अधिकारी ने कहा की कोल इंडिया इस मुहिम से दो लक्ष्यों को पाना चाहती है चोरी रोकने के लिये कोलियरीज की लाइव निगरानी विशेषकर रेल पर कोयले को लादते समय चोरी रोकना तथा संकट की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया। उन्होंने कहा की इस परियोजना के तहत उन रणनीतिक जगहों पर 51 सौ सीसीटीवी लगाये गये हैं जो चोरी के लिहाज से संवेदनशील हैं। कंपनी का आईटी विभाग एक ऐसी प्रणाली पर काम कर रहा है जो चोरी की स्थिति में स्वत: ही अलार्म बजा देगी।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश