कोल इंडिया की इकाई असम में दो खदानों में परिचालन शुरू करने की तैयारी में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2022

मार्घेरिटा (असम)। सार्वजनिक क्षेत्र के कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की इकाई नॉर्थ इस्टर्न कोलफील्ड्स असम स्थित दो खदानों में चालू वित्त वर्ष में परिचालन शुरू करना चाहती है और इस बाबत मंजूरी लेने की प्रक्रिया चल रही है। दरअसल कोयले की किल्लत की वजह से गर्मियां शुरू होते ही बिजली संकट खड़ा हो गया था। अगले साल इस तरह की स्थिति पैदा होने से रोकने के लिए घरेलू कोयला उत्पादन बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बिजली मंत्री ने कहा, पीपीए के बिना 8,000 मेगावाट की तापीय बिजली के लिए बोलियां आमंत्रित की जाएंगी

यहां से जो कोयला मिलेगा उसमें से एक बड़ा हिस्सा ऊर्जा उत्पादन के लिए इस्तेमाल होगा। नॉर्थ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में खनन पर्यावरण संबंधी मुद्दों के कारण 2020 में ठप पड़ गया था जो इस साल मार्च में जाकर बहाल हो पाया।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू