कोल इंडिया चार कोयला गैसीकरण परियोजनाओं के लिए करेगी समझौते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2022

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) चार सतह गैसीकरण परियोजनाओं की स्थापना के लिए तीन सार्वजनिक उपक्रमों- बीएचईएल, आईओसी और गेल इंडिया के साथ समझौता करेगी। गैसीकरण प्रक्रिया के जरिये कोयले को एक ईंधन गैस (सिनगैस) में बदला जाता है जिसका इस्तेमाल मूल्य-वर्द्धित रसायनों के उत्पादन में किया जाता है।

मंत्रालय ने कहा कि इन समझौता ज्ञापनों के तहत गैसीकरण परियोजनाएं लगाए जाने से विदेशी मुद्रा का प्रवाह रुकेगा और करीब 23,000 रोजगार अवसर भी पैदा होंगे। सरकार ने पहले कहा था कि वर्ष 2030 तक 10 करोड़ टन कोयला गैसीकरण के लक्ष्य को हासिल करने पर चार लाख करोड़ रुपये का निवेश करना होगा। सरकार ने इस परियोजना को तीन चरणों में पूरा करने की बात कही थी।

वर्ष 2020-24 के दौरान प्रस्तावित पहले चरण पर 20,000 करोड़ रुपये के निवेश से 40 लाख टन कोयले के गैसीकरण का लक्ष्य रखा गया था। वहीं दूसरे चरण में 30,000 करोड़ रुपये के निवेश से 60 लाख टन कोयले और 2022-30 के दौरान प्रस्तावित तीसरे चरण में 3.6 लाख करोड़ रुपये के निवेश से नौ करोड़ टन कोयले के गैसीकरण का लक्ष्य सरकार ने घोषित किया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर