वित्त वर्ष 19 में 48.80 करोड़ टन पर कोल इंडिया की बिजली आपूर्ति 7% बढ़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2019

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया ने वित्त वर्ष 2018-19 में बिजली क्षेत्र को 48.80 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की। यह वित्त वर्ष 2017-18 की आपूर्ति से 7.40 प्रतिशत अधिक है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2017-18 में कोल इंडिया ने 45.42 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति बिजली क्षेत्र को की थी।

आंकड़ों के अनुसार, बिजली क्षेत्र को इस साल मार्च में कंपनी ने 4.61 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की। यह पिछले साल के मार्च में 4.27 करोड़ टन रहा था। आलोच्य वित्त वर्ष के दौरान सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड ने बिजली क्षेत्र को 2017-18 के 5.35 करोड़ टन की तुलना में 5.54 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की।

इसे भी पढ़ें: बोलिविया के साथ खनिज क्षेत्र में सहयोग के समझौते को मंजूरी

सिंगरेनी कोलियरीज में केंद्र सरकार और तेलंगाना सरकार की संयुक्त हिस्सेदारी है। केंद्रीय कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि देश में किसी भी बिजली संयंत्र के पास कोयले की कमी नहीं है।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में Green Energy की नई क्रांति, CM Dhami की MSSY Scheme से 3500 युवाओं को मिला Jobs

Monsoon Driving Tips: बारिश में फॉग हटाने का सही तरीका, हर ड्राइवर को पता होनी चाहिए ये ट्रिक

DGFT का बड़ा फैसला: अब Exporters के लिए EODC पाना हुआ आसान, Physical Challan की जरूरत खत्म

Red Fort पर पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम, जानिए क्यों 80वां Independence Day युवाओं और Innovation के नाम होगा