ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड की फर्म और प्रवर्तकों के खिलाफ जारी किए आरोपपत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2021

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला मामले में धनशोधन निवारण कानून के तहत यहां झारखंड की कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ एक नया आरोपपत्र दायर किया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि विशेष अदालत के समक्ष डोमको प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों बिनय प्रकाश, रीता प्रकाश और उनकी दो अन्य फर्मों के खिलाफ एक पूरक आरोप पत्र दायर किया गया। इस मामले में पहला आरोप पत्र दिसंबर 2018 में दायर किया गया था। ईडी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत डोमको प्राइवेट लिमिटेड, उसके प्रवर्तकों, निदेशकों तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर का अध्ययन करने के बाद यह आरोप पत्र दायर किया।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा