Coal scam: पूर्व सांसद विजय दर्डा, उनके पुत्र व व्यवसायी जायसवाल को अंतरिम जमानत मिली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2023

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्यसभा के पूर्व सदस्य विजय दर्डा, उनके पुत्र देवेंद्र और कारोबारी मनोज कुमार जायसवाल को अंतरिम जमानत दे दी। इन्हें छत्तीसगढ़ में कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितताओं से जुड़े मामले में चार साल कैद की सजा सुनाई गई थी। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने मामले में अपनी दोषसिद्धि और सजा के खिलाफ तीन लोगों द्वारा दायर अपील पर केंद्रीय जांच ब्यूरो को नोटिस जारी किया एवं उससे जवाब मांगा।

इसे भी पढ़ें: Semiconductors पर जोर के साथ वैश्विक मूल्य श्रृंखला में बढ़ रहा है भारत का भरोसा: वैष्णव

अदालत ने चार साल की कैद की सजा को निलंबित करने की दोषियों की मांग वाली याचिका पर भी सीबीआई से अपना जवाब देने को कहा। तीनों आरोपी मुकदमे की सुनवाई के दौरान जमानत पर थे और सुनवाई अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद 26 जुलाई को उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। सीबीआई की ओर से पेश वकील ने सजा को निलंबित करने की याचिका का विरोध किया और कहा कि वे इस संबंध में विस्तृत जवाब दाखिल करेंगे। उच्च न्यायालय ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 26 सितंबर की तारीख तय की है।

प्रमुख खबरें

Mahadev App से अपराध की कमाई 92000 करोड़ से ज्यादा, ED ने रायपुर कोर्ट को बताया

भारत अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं रहा, Rahul Gandhi ने Hyderabad में PM Modi पर साधा निशाना

Tarn Taran में NH-54 पर दो तीर्थयात्री बसों की भीषण टक्कर, पांच की मौत और 15 घायल

Gurugram में ससुराल पक्ष ने BJP पार्षद और उनके पिता को पीटा, पांच आरोपी गिरफ्तार