गठबंधन सरकार स्थिर, Cong-JDS साथ मिल कर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव: सिद्धारमैया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2018

बेंगलुरू। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने बृहस्पतिवार को भाजपा के उस दावे को खारिज किया कि अंदरूनी कलह के कारण कर्नाटक सरकार गिर जाएगी साथ ही कहा कि कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन मजबूत है और दोनों साथ मिल कर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन समन्वय समिति के नेता ने मंत्रियों को विभाग के बंटवारे के मुद्दे पर उनके और उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर के बीच किसी प्रकार के मतभेद से भी इनकार किया।

यह भी पढ़ें: तीन तलाक बिल: कांग्रेस ने की प्रवर समिति को भेजने की मांग, BJP ने बताया ऐतिहासिक

सिद्धरमैया ने हुब्बली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुछ नहीं होगा, सरकार नहीं गिरेगी। सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी, कहीं कोई दिक्कत नहीं है।’’ यह पूछे जाने पर कि जद(एस) के नेताओं का विचार है कि पार्टी को अकेले चुनाव लड़ना चाहिए, कांग्रेस नेता ने कहा कि दोनों पार्टियों ने उपचुनाव साथ लड़ा था और यह गठबंधन 2019 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में भी बरकरार रहेगा।’’

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal