तटरक्षक बल और डीआरआई ने संयुक्त अभियान में 33 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2025

भारतीय तटरक्षक बल और राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने हाल ही में एक बड़े मादक पदार्थ निरोधक अभियान के दौरान मालदीव जाने वाले एक जहाज से 33 करोड़ रुपये का हशीश तेल जब्त किया। एक बया में इसकी जानकारी दी गयी है।

बयान में कहा गया है कि डीआरआई ने पांच मार्च को तमिलनाडु के तूतीकोरिन से माले के रास्ते में एक जहाज पर संभावित मादक पदार्थों की खेप के बारे में खुफिया जानकारी साझा की।

विज्ञप्ति के मुताबिक, भारतीय तटरक्षक बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो जहाजों को रवाना किया और मन्नार की खाड़ी के दक्षिण में संदिग्ध जहाज को रोक लिया गया।

चालक दल को पकड़ लिया गया और डीआरआई ने आगे की जांच के लिए जहाजों को तूतीकोरिन बंदरगाह तक ले जाने का अनुरोध किया। विज्ञप्ति के मुताबिक, “तट रक्षक बल के जहाजों ने पकड़े गए जहाज को समुद्र में लगभग 40 घंटे तक सुरक्षित रूप से तूतीकोरिन में प्रवेश कराया।

सात मार्च को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे संदिग्ध जहाज और चालक दल के नौ सदस्यों को डीआरआई को सौंप दिया गया। जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ की पुष्टि हशीश तेल के रूप में हुई, जिसका वजन लगभग 30 किलोग्राम था और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका अनुमानित मूल्य 33 करोड़ रुपये है।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है