Gujarat के पोरबंदर में Coast Guard का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के तीन सदस्यों की मौत

By एकता | Jan 05, 2025

गुजरात के पोरबंदर हवाई अड्डे पर रविवार दोपहर भारतीय तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर उतरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में, दो पायलटों सहित चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। 

पुलिस अधीक्षक भागीरथ सिंह जडेजा ने हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर हुई। उन्होंने कहा कि आईसीजी का ‘एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर’ (एएलएच) पोरबंदर हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। जडेजा ने बताया कि चालक दल के तीनों सदस्यों को हेलीकॉप्टर से गंभीर हालत में बाहर निकाला गया और पोरबंदर के एक अस्पताल ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections 2025 । आप-दा नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे... भाजपा की परिवर्तन रैली में PM Modi का AAP पर बड़ा हमला

कमला बाग थाने के निरीक्षक राजेश राजेश कनमिया ने पुष्टि की कि चालक दल के तीनों सदस्यों की अस्पताल में मौत हो गई। भारतीय तटरक्षक अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। बता दें, दो महीने पहले भी तटरक्षक का एक अन्य हेलीकॉप्टर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

प्रमुख खबरें

Noida में फ्लैटों में चोरी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद

PM Modi केरल के Jatayu Earth Center का कर सकते हैं दौरा, Suresh Gopi ने दिए संकेत

Odisha में Cyclone Akwan की आहट, करीब 3 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

Punjab में पूर्व विधायक Hardayal Singh Kamboj ने Congress छोड़ी, BJP में हुए शामिल