तटरक्षक ने तीन राज्यों के बाढ़ प्रभावित जिलों से 215 लोगों को बचाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने पिछले एक सप्ताह में महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा के भारी बारिश के कारण बाढ़ से प्रभावित जिलों में 215 लोगों को बचाया है। यह जानकारी रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान से मिली। बयान में कहा गया है कि आईसीजी के आपदा राहत दल (डीआरटी) उन क्षेत्रों में पहुंचे, जो बाढ़ का पानी भरने के कारण पहुंच से बाहर हो गए हैं, विशेष रूप से महाराष्ट्र के चिपलून और महाड जिले और कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के उमलिजूग, खड़गेजूग, बोडजुग द्वीप और किन्नर गांव।

इसे भी पढ़ें: नाइजीरिया में हथियारों के दम पर 120 से ज्यादा स्कूली छात्रों को किया गया अगवा, अब तक 28 छोड़ा गया

बयान में कहा गया है, ‘‘आईसीजी के प्रयासों से इन तीन राज्यों में आज तक मौजूदा बचाव अभियान के तहत 215 लोगों की कीमती जान बचाने में मदद मिली है।’’ बयान में कहा गया है कि रत्नागिरी में आईसीजी के हवाई स्टेशन की सेवाओं को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को हवाई मार्ग से ले जाने, राहत सामग्री और प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों को सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के विमानों तक भी विस्तारित किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता