नारियल का लड्डू दूर करेंगा हड्डियों का दर्द, नोट करें आसान रेसिपी

By दिव्यांशी भदौरिया | May 29, 2024

अक्सर होता है कि हमे कुछ मीठा खाने का बहुत ही मन करता है। लेकिन घर पर मीठा खाने का कुछ बेहतर ऑप्शन नहीं होता है। तो ऐसे में हम सभी सोचते हैं कि आखिर क्या खाएं। मगर आप ज्यादा चिंता न करे हम आपके  लिए लेकर आए नारियल लड्डू की रेसिपी, जो आयरन, फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम जैसी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जो शरीर के लिए काफी सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। नारियल के लड्डू में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जिस वजह से हड्डियों के लिए लाभकारी है और पीठ का दर्द भी दूर करता है। चलिए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

- आधा किलो नारियल

-300 ग्राम बबूल का गोंद

-100 ग्राम - काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश 

-आधा किलो गुड़

 - आधा किलो घी

नारियल लड्डू बनाने की विधि

- सबसे पहले आधा किलो नारियल लेंगे और ऊपर का ब्राउन पार्ट छीलकर उसे घिस लेंगे या आप इसे ग्राइंडर जार में पीस भी सकते हैं।

- गैस ऑन कर उस पर कड़ाही रखें और उसमें आधा कप घी डालें। फिर घी में काजू,  बादाम, अखरोट, किशमिश को गोल्डन होने तक भूनें। अब इसमें जो कच्चा नारियल ग्राइंडर से ग्राइंड किया है उसे भी हल्का सुनहरा होने भून लें। अब नारियल को कड़ाही से बाहर निकालें। 

- अब आप 300 ग्राम गोंद और आधा किलो गुड़ डालें और उसे मेल्ट होने दे। दोनों को पिघलने तक पकाएं।

- जब तक गुड़ और गोंद मिल्ट हो रहे हैं तब तक रोस्ट किया हुआ ड्राइफ्रूट्स ग्राइंडर में पीस लें। जब गुड़ और गोंद अच्छी तरह मेल्ट हो जाए तो इसमें नारियल का भुना हुआ बुरादा और ग्राइंड किया हुआ ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। सब सामग्रियां आपस में अच्छी तरह मिल जाएं तब गैस बंद कर दें।

- लड्डू का मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तब उसे हाथों में लेकर लड्डू बांधना शुरू करें। इसके बाद आप लड्डुओं को कद्दूकस किए हुए नारियल के बुरादा में अच्छे से लपेंटे। आपका स्वादिष्ट नारियल लड्डू तैयार है।

प्रमुख खबरें

NITI Aayog S&T Scoreboard: शोध प्रकाशन और पेटेंट आवेदन में तमिलनाडु देश में अव्वल

Ranji Trophy: KV Aneesh के शतक से कर्नाटक मजबूत, असम के खिलाफ 361 रन की बढ़त

Mohammad Amir ने IPL में खेलने की अफवाहों को किया खारिज, APL में कराया पंजीकरण

Delhi Fire Service नियमों में होगा बदलाव, प्राइवेट ऑडिटर करेंगे सुरक्षा जांच: आशीष सूद