Cognizant और Google Cloud ने बढ़ाई साझेदारी, 18,000 कर्मियों का बनेगा विशेष समूह

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 20, 2026

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी कॉग्निजेंट और गूगल क्लाउड ने एजेंटिक एआई (कृत्रिम मेधा) को बढ़ावा देने के लिए अपनी साझेदारी का विस्तार करने की मंगलवार को घोषणा की। इसके तहत दोनों कंपनियां ‘जेमिनी फ्रंटियर कैपेबिलिटी ग्रुप’ बनाएंगी, जिसमें 18,000 से अधिक कॉग्निजेंट के ‘कर्मचारी’ शामिल होंगे। कंपनियों की ओर से जारी संयुक्त बयान के अनुसार, यह समूह गूगल क्लाउड के एआई मंच और कॉग्निजेंट की उद्योग संबंधी विशेषज्ञता एवं इंजीनियरिंग क्षमताओं को एक साथ लाएगा।

कॉग्निजेंट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रवि कुमार एस ने कहा कि इस विशेष समूह की स्थापना से कंपनी के अग्रणी इंजीनियरिंग विशेषज्ञ ग्राहकों के लिए अत्याधुनिक एआई प्रौद्योगिकी को वास्तविक परिचालन में लागू करने पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ‘बिल्ड विद जेमिनी’ कार्यशाला के माध्यम से कंपनी के 55,000 से अधिक कर्मचारियों को गूगल के उन्नत एआई मंच पर काम करने का व्यावहारिक अनुभव मिला है। गूगल क्लाउड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) थॉमस कुरियन ने कहा कि बड़े पैमाने पर एआई एजेंट को लागू करने के लिए तकनीकी ढांचे और विभिन्न प्रणालियों के एकीकरण में विशेषज्ञता रखने वाले भरोसेमंद भागीदारों की जरूरत होती है।

उन्होंने कहा कि जेमिनी पर हजारों इंजीनियर को प्रशिक्षित करने की कॉग्निजेंट की पहल और उसके विशेष समूह से साझा ग्राहकों को अपने कारोबार में स्वायत्त एआई एजेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ाने में मदद मिलेगी।

प्रमुख खबरें

पूर्व क्रिकेटर Yusuf Pathan को वडोदरा में विवादित जमीन देने की तैयारी, गुजरात सरकार ने भेजा प्रस्ताव

विवाद के बाद Daler Mehndi के बचाव में उतरे Mika Singh, बोले- उनकी तबीयत खराब थी

SCO Summit में बोले Rajnath Singh, आतंकवाद के पूरे Ecosystem को ध्वस्त करना होगा

Lucknow Airport पर 108 से बढ़कर 134 हुईं Daily Flights, 25 अक्टूबर से नया शेड्यूल