Coimbatore POCSO Court बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में शुक्रवार को सुनाएगी फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 27, 2026

कोयंबटूर में सुलूर के पास 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और बाद में उसकी हत्या करने के सनसनीखेज मामले में विशेष अदालत शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगी। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अदालत के विशेष न्यायाधीश हरिहरन इस मामले में फैसला सुनाएंगे। इस घटना को लेकर पूरे तमिलनाडु में व्यापक आक्रोश देखा गया था।

फैसला सुनाए जाने के मद्देनजर कोयंबटूर अदालत परिसर में पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस मामले में फैसला शुरुआत में 16 नवंबर को सुनाया जाना था, जब दोनों आरोपियों-कार्तिक और उसके दोस्त मोहन को अदालत में पेश किया गया था। हालांकि, न्यायाधीश ने बाद में फैसले की तारीख 27 नवंबर के लिए स्थगित कर दी थी।

पुलिस के अनुसार, सुलूर के पास कन्नमपालयम निवासी 10 वर्षीय बच्ची 21 मई को अपने घर के बाहर खेल रही थी और फिर लापता हो गई। बच्ची के माता-पिता द्वारा सुलूर थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद तलाश अभियान शुरू किया गया और उसका शव कन्नमपालयम तालाब के पास स्थित नारियल के बाग से बरामद किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया था और गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने कार्तिक और मोहन को गिरफ्तार किया। जांचकर्ताओं ने बताया कि कार्तिक कथित तौर पर चॉकलेट दिलाने के बहाने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल पर ले गया और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी, जबकि मोहन ने कथित तौर पर इस अपराध में उसका साथ दिया। पुलिस ने घटना के 21 दिन के भीतर 819 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया, जिसमें साक्ष्य के तौर पर इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी प्रस्तुत किए गए।

प्रमुख खबरें

BJP को हराना सिर्फ Congress की जिम्मेदारी नहीं, SP पर बरसे सांसद इमरान मसूद

ईशनिंदा पर Punjab Assembly सख्त: 298-A में उम्रकैद से भी कठोर कानून की मांग

Prabhasakshi NewsRoom: Arunachal Pradesh पर China ने फिर ठोक दिया दावा, India ने किया जबरदस्त पलटवार

Sunjay Kapur के 30,000 करोड़ के फैमिली ट्रस्ट विवाद में Supreme Court की मध्यस्थता विफल, पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ की देखरेख में 15 दौर की बातचीत भी बेनतीजा