ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ी कॉजपा, 10 अक्टूबर को Delhi में करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 03, 2026

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित उसका प्रदर्शन शांतिपूर्ण होगा और उसने निर्वाचन प्रक्रिया में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के पक्षधर प्रत्येक नागरिक से इसमें शामिल होने की अपील की। कॉजपा ने कहा कि अगर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो 10 अक्टूबर को प्रदर्शन किया जाएगा। कॉजपा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का हवाला देते हुए कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है।

हम महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलेंगे।’’ कॉजपा नेतृत्व ने कहा, ‘‘नौकरशाही की ओर से पैदा की जाने वाली रुकावटें’’ आंदोलन को रोक नहीं पाएंगी। यह बयान शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉजपा के प्रदर्शन के बाद आया, जहां पुलिस की पाबंदियों के बावजूद हजारों लोग एकत्र हुए और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर कुमार के इस्तीफे की मांग की। मुंबई में हुए प्रदर्शन में कुमार के पद से नहीं हटने पर दिल्ली में फिर आंदोलन करने का आह्वान भी किया गया था।

प्रमुख खबरें

Asian Games फाइनल में Pakistan को 19 रन से हराकर भारत ने जीता Gold Medal

Sharad Pawar बोले, Maharashtra में Drought पीड़ितों की मदद करना NCP SP की सर्वोच्च प्राथमिकता

Asian Games Final में China के खिलाफ भारतीय टीम को कोच Sjoerd Marijne ने दी थी शेर जैसी एकाग्रता की सीख

UP Congress के Reshuffle पर OP Rajbhar का तंज, कहा- इस बदलाव से कोई फर्क नहीं पड़ेगा