Health Tips: सेहत का दुश्मन है ठंडा खाना, डिप्रेशन और पेट की बीमारियों से बचने का ये है उपाय

By अनन्या मिश्रा | Nov 03, 2025

क्या आप भी फ्रिज से निकालकर ठंडा दूध, दही या जूस पीना पसंद करती हैं। अगर आपका जवाब हां है तो शायद आपने कभी नोटिस किया होगा कि ठंडा खाने के बाद शरीर भारी या फिर सुस्त लगने लगता है। कभी-कभी मन बेचैन हो जाता है। वहीं हममें से अधिकतर लोग फौरन चाय या कॉफी का कप उठा लेते हैं, जिससे कि थोड़ा सा अच्छा महसूस हो। लेकिन क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: सर्दियों में कम करना चाहती हैं वजन तो ना करें ये गलतियां

स्टडी में क्या पाया गया

एक स्टडी में लोगों ने अधिक ठंडा खाना या ड्रिंक लिया था, उनमें चिंता और नींद की समस्या अधिक देखी गई है। वहीं जब ठंड के मौसम में गरम ड्रिंक्स का सेवन किया, तो उनमें नींद , डिप्रेशन और पेट दर्द जैसी समस्याएं कम हुईं।

वहीं इस रिसर्च में यह भी पाया गया कि जिन लोगों का बल्ड सर्कुलेशन कमजोर होती है। उनको ठंडा खाना अधिक परेशान करता है। इसकी पहचान यह है कि उनके हाथ-पैर अक्सर ठंडे रहते हैं।

मजबूत होगा डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम

बता दें कि यह नतीजे आयुर्वेद और पुरानी चीनी चिकित्सा की बातों से भी मिलते हैं। यह दोनों ही तरीके बताते हैं कि गरम खाना खाने से हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है और मन भी शांत  होता है।

हमारे शरीर में आंत और दिमाग का सीधा संबंध होता है। जिसको 'गट ब्रेन एक्सिस' कहा जाता है। जब आप ठंडा खाना खाते हैं, तो शरीर को उसको पचाने में अधिक एनर्जी की जरूरत होती है। इससे डाइजेशन धीमा हो जाता है और दिमाग पर भी असर पड़ता है। इसके अलावा, खाने वाली ठंडी चीजें अक्सर प्रोसेस्ड और कम पोषक तत्वों वाली होती है, जोकि शरीर को सही तरीके से पोषण नहीं दे पाती हैं।

क्या करना चाहिए

प्रयास करें कि खाना हमेशा हल्का गरम करके ही खाएं।

ठंडे मौसम या तनाव स्थिति में हर्बल टी, सूप या फिर गरम पानी पिएं।

कोल्ड ड्रिंक्स पीने के फौरन बाद गरम चीज नहीं पीनी चाहिए, बल्कि कुछ देर रुकना चाहिए।

आपके द्वारा की गई थोड़ी सी सावधानी से न सिर्फ आप अपना डाइजेशन सुधार सकती हैं, बल्कि तनाव और बेचैनी से भी राहत पा सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Harsh Sanghvi ने Surat में जनसंपर्क कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

US के Ohio में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, VHP ने की सुरक्षा की मांग

झांसी: इवेंट मैनेजर से छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में सब इंस्पेक्टर समेत पांच पर FIR

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन