मध्य प्रदेश में फिलहाल ठंड से राहत,दिसम्बर मध्य से पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

By दिनेश शुक्ल | Dec 04, 2020

भोपाल। वर्तमान में उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वहां से आ रही सर्द हवाओं से मध्य प्रदेश में भी ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक चार दिसंबर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी शुरू होने की संभावना है। बर्फबारी का सिलसिला दो-तीन दिन तक जारी रह सकता है, लेकिन इस दौरान हवा का रुख बदलने से मध्य प्रदेश में ठंड से कुछ राहत मिलने लगेगी। हवा का रुख वापस उत्तरी होते ही मध्य प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने के आसार हैं।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पांच लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर किये 100 करोड़ रुपये

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि तीन दिन से हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है। इस वजह से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान और अफगानिस्तान के बीच में बना हुआ है। इस सिस्टम के चार दिसंबर को उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में पहुंचने की संभावना है। जिसके चलते वहां बर्फबारी और बारिश होगी, लेकिन इस सिस्टम के सक्रिय होते ही मध्य प्रदेश के आसपास ऊपरी हवा का चक्रवात बनेगा। इससे हवा का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के पन्ना की उथली खदानों से मिले 183 नग हीरों की नीलामी

इससे वातावरण में नमी बढ़ने लगी है और कहीं-कहीं बादल भी छाने लगेंगे। जिससे रात के तापमान बढ़ने लगेगा। जिससे ठंड से राहत मिलने लगेगी। हालांकि दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ते ही एक बार फिर हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी हो जाएगा। इससे बर्फीली हवाओं के दखल से मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान तेजी से लुढ़कने लगेगा।  दिसंबर के मध्य में राजधानी सहित पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना बन रही है।

प्रमुख खबरें

Fusion CX IPO: कंपनी ने तय किया 275-289 रुपये का Price Band, 14 अक्टूबर से बोली

Himanta Biswa Sarma ने Ratan Tata को दी श्रद्धांजलि, असम में स्वास्थ्य क्रांति को सराहा

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत