हरियाणा और पंजाब में ठंड का कहर जारी, नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2019

चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब में शीतलहर का प्रकोप जारी है। नारनौल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले दो दिनों तक ठंड का कहर जारी रहने का अनुमान है। हरियाणा का नारनौल सामान्य के मुकाबले दो डिग्री तक अधिक ठंडा रहा। हिसार में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में करनाल (छह डिग्री से.), रोहतक (पांच डिग्री से.), भिवानी (5.7 डिग्री से.), सिरसा (6.1 डिग्री से.) और अंबाला (5.5 डिग्री से.) समेत कई अन्य स्थानों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है।

पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री से. दर्ज किया गया। लुधियाना (5.5 डिग्री से.), पटियाला (5.8 डिग्री से.), बठिंडा (5.9 डिग्री से.), हलवारा (5.8 डिग्री से.), आदमपुर (7.2 डिग्री से.) और अमृतसर (6.5 डिग्री से.) में भी रात को बहुत ठंड रही। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री से. दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर स्थानों पर सुबह के समय कोहरा छाया रहा।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में घने कोहरे के कारण 100 से ज्यादा ट्रेनों की रफ्तार थमी, हवा भी हुई जहरीली

अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों के अधिकतर स्थानों में एक सप्ताह से दिन का तापमान भी सामान्य से छह से नौ डिग्री कम रह रहा है और यह 11 से 14 डिग्री से. के बीच दर्ज किया जा रहा है। यहां के एक बुजुर्ग निवासी बलदेव सिंह ने बताया, ‘‘यहां इन दिनों बहुत ठंड पड़ रही है क्योंकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहे हैं। मैंने पिछले कुछ वर्षों में इतनी ठंड नहीं देखी। कोहरे से स्थिति और खराब हो गई है।’’

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा