जम्मू-कश्मीर में और बढ़ा सर्दी का सितम, लगातार लुढ़क रहा पारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2019

श्रीनगर। श्रीनगर में ठंड लगातार अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रही है जहां शहर में बीती रात अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। इस बीच, मौसम विभाग ने नये साल के पहले हफ्ते में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि श्रीनगर शहर में पिछली रात तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि यह शहर में इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात थी। कड़ाके की ठंड से डल झील और अन्य जलाशयों के साथ ही कई स्थानों पर पानी की आपूर्ति करने वाली लाइनें जम गईं। अधिकारी ने बताया कि शहर में रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे रह रहा है। उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में पिछली रात शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया जो इससे पहली रात शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

पहलगाम रिजॉर्ट में रात का तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले का पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। वहीं काजीगुंड में तापमान शून्य से 9.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के लेह में तापमान शून्य से 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह के बगल में स्थित द्रास में पारा लुढ़क कर शून्य से 28.8 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। 

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर में अब तक की सबसे सर्द रात, तापमान -6.2 डिग्री दर्ज

कश्मीर में फिलहाल चिल्लई कलां का दौर चल रहा है। यह अत्यधिक ठंड की 40 दिन की अवधि है जब लगातार एवं अधिकतम बर्फ गिरने की संभावना होती है और तापमान बहुत ज्यादा घट जाता है। ‘चिल्लई कलां’ 21 दिसंबर को शुरू हुआ था और यह 31 जनवरी को खत्म होगा लेकिन कश्मीर में इसके बाद भी ठंड जारी रहती है। मौसम विभाग ने कश्मीर में नये साल के पहले हफ्ते में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है जिससे घाटी में ठंड से संभवत: कुछ राहत मिलेगी।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi.

प्रमुख खबरें

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग

Nandigram Bypoll में BJP प्रत्याशी हसीरानी रथ ने तय किया 1.10 लाख वोटों का लक्ष्य

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब