By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2018
चंडीगढ़। पंजाब और इसके पड़ोसी राज्य हरियाणा में शीत लहर की वजह से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आदमपुर पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां का न्यूनतम तापमान आज माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
अमृतसर में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम था। हलवाड़ा और बठिंडा में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है और यहां का न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.3 डिग्री सेल्सियस और 1.8 डिग्री सेल्सियस था। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भिवानी में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।