By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2024
हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी है तथा मंगलवार को अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री नीचे दर्ज किया गया जबकि कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई।
इसने बताया कि राज्य में कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटे में बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी हुई तथा अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहा। भाबानगर, कोटखाई और राजगढ़ में क्रमश: 1.8 मिलीमीटर, 0.5 मिलीमीटर और 0.1 मिलीमीटर बारिश हुई।
मौसम विभाग ने बताया कि लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर जिलों और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में 12 दिसंबर को हल्की बारिश और बर्फबारी को छोड़कर अगले सात दिन तक मौसम शुष्क रहेगा।