Kashmir में शीतलहर तेज, न्यूनतम तापमान में गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2026

कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जिससे पूरे क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप और तेज हो गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में शनिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियसन नीचे दर्ज किये गए तापमान से कम है।

वहीं, दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में यह शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कोकेरनाग में यह शुन्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में यह शुन्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र इस समय ‘चिल्ला-ए-कलां’ के दौर से गुजर रहा है। यह 40 दिनों की कड़ाके की ठंड की अवधि होती है और इस दौरान रात का तापमान अक्सर शून्य से कई डिग्री नीचे चला जाता है।

हालांकि, वर्तमान आंकड़े (तापमान के) सामान्य पैटर्न से अलग नजर आ रहे हैं. इस अवधि के दौरान आमतौर पर बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक रहती है। इसके बावजूद, इस मौसम में अब तक घाटी के मैदानी इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पांच और छह जनवरी को उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में Illegal Construction पर LG का हंटर, MCD से मांगा सख्त और Time-Bound एक्शन प्लान

Malviya Nagar Fire Tragedy: 21 लाशें, 30 Passport और दर्जनों फोन, लापरवाही ने ली जानें

डर का माहौल बना रहे Rahul Gandhi? Economic Tsunami के दावे पर BJP ने खोला सियासी मोर्चा

UP Panchayat Elections: प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने पर Yogi Govt को झटका, High Court ने मांगा जवाब