शीतलहर की चपेट में ग्वालियर-चंबल संभाग, मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों बढ़ सकती है और ठंड

By दिनेश शुक्ल | Dec 20, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद अब मौसम पूरी तरह से शुष्क हो गया है। आसमान साफ होने से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। ग्वालियर और चंबल संभाग शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। राजधानी भोपाल में भी ठंडी हवा चलने से ठिठुरन का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ बर्फबारी से पट गए हैं। वहां से मैदानी इलाकों की तरफ आ रही बर्फीली हवाओं से मध्य प्रदेश ठिठुरने लगा है। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री पर आ चुका है। अभी ठंड के तीखे तेवरों से राहत की उम्मीद भी नहीं दिख रही है।

 

इसे भी पढ़ें: अवैध निर्माण गिराने पहुँचे प्रशासन ने विधायकों को किया गिरफ्तार

वही दतिया, ग्वालियर, गुना, सागर और नौगांव शीतलहर की चपेट में आ गए है। भिंड, शिवपुरी, भोपाल, उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़, रतलाम, धार, खजुराहो, रीवा में शुक्रवार को कोल्ड डे रहा। आगामी 2 दिनों के दौरान तापमान में कुछ और कमी आने की संभावना है, जिससे सर्दी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। हालांकि 20 दिसम्बर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने की संभावना है, लेकिन यह सिस्टम कमजोर है। इस वजह से इसका मौजूदा मौसम के मिजाज पर विशेष प्रभाव पड़ने के आसार कम ही हैं। इस दौरान ग्वालियर, दतिया, भिंड, शिवपुरी, मुरैना, भोपाल, सागर, रीवा, सतना, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, धार,शाजापुर जिलों में अगले दो दिनों तक कहीं शीतलहर या कहीं कोल्ड डे रह सकता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर