बिहार में शीतलहर का प्रकोप, पटना में बंद रहेंगे स्कूल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2025

बिहार शीतलहर की चपेट में है जहां कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

इसके बाद सारणमें 6.9 डिग्री सेल्सियस, डेहरी में सात डिग्री, समस्तीपुर में 9.2 डिग्री सेल्सियस, वैशाली में 9.8 डिग्री सेल्सियस और पटना में 10 डिग्री सेल्सियस तापामान दर्ज किया गया। उसने बताया कि राज्य के अन्य स्थानों पर भी ठंड का असर रहा।

सहरसा, बांका, वाल्मीकिनगर, दरभंगा और किशनगंज में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस से 10.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कुछ स्थानों पर दिन में घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दो-तीन दिनों में कई स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पटना में भीषण ठंड के कारण जिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर सिंह ने कक्षा 8 तक के सभी निजी और सरकारी स्कूल, प्री-स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र और कोचिंग सेंटर सहित सभी विद्यालयों को 11 जनवरी तक बंद रखने का रविवार को आदेश दिया।

प्रमुख खबरें

Women Reservation पर जल्दबाजी क्यों? Kharge का Kiren Rijiju को पत्र, चुनाव बाद हो All-Party Meeting

एशियाई खेलों में पदक जीतने के ‘अधूरे काम’ को पूरा करना चाहती हैं मीराबाई चानू

IRGC Navy Commander Alireza Tangsiri भी मारे गये, Iran का गुस्सा आसमान पर, Middle East में आग भड़की

IPL 2026: हो गया कन्फर्म!CSK के लिए ये जोड़ी करेगी ओपनिंग? कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खत्म किया सस्पेंस