दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द सुबह ; वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2023

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार, न्यूनतम पारा मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)शाम छह बजे 312 था, जो बहुत खराब श्रेणी में है।

शनिवार शाम छह बजे यह 322 दर्ज किया गया था। शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच अच्छा , 51 से 100 के बीच संतोषजनक , 101 से 200 के बीच मध्यम , 201 से 300 के बीच खराब , 301 से 400 के बीच बहुत खराब , 401 से 450 के बीच गंभीर और 450 से ऊपर ‘अति गंभीर’ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Jammu-Kashmir में आतंकवादियों ने पर्यटक शिविर पर गोलीबारी की, दंपती घायल

Manipur: इम्फाल पश्चिम जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

MP: वकील के उपस्थित नहीं होने पर उच्च न्यायालय ने बीमा कंपनी पर 25 हजार रु का जुर्माना लगाया

किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया