Jammu-Kashmir में आतंकवादियों ने पर्यटक शिविर पर गोलीबारी की, दंपती घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2024

दक्षिण कश्मीर में पहलगाम के निकट आतंकवादियों ने खुले पर्यटक शिविर पर गोलीबारी की, जिसमें राजस्थान का एक दंपती घायल हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम पर्यटन रिसॉर्ट के यन्नार में हुई। कश्मीर जोन पुलिस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अनंतनाग के यन्नार में आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिसमें जयपुर निवासी एक महिला फराह और उनके पति तबरेज घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इलाके की घेराबंदी की गई है।’’ पुलिस ने बताया कि घायल दंपती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

Gautam Adani बने एशिया के सबसे रईस व्यक्ति, Mukesh Ambani रह गए पीछे

सिक्किम के पांच बार मुख्यमंत्री रहे चामलिंग दोनों विधानसभा सीट से हारे

धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधना कितना सही है? हो सकती है स्किन एलर्जी

असम के गुवाहाटी में खुलेगा IIM, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी