पुलिस कार्रवाई के दौरान ‘कोलेट्रल डैमेज’ होता है: बिहार पुलिस महानिदेशक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2025

बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने पिछले सप्ताह राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस अभियान के दौरान दो सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) की मौत को मंगलवार को ‘कोलेट्रल डैमेज’ करार दिया।

उन्होंने बताया, “पुलिस कार्रवाई जैसे मुठभेड़, नक्सल अभियान, आतंकवादियों के खिलाफ अभियान के दौरान ‘कोलेट्रल डैमेज’ (पुलिस को नुकसान उठाना पड़ता है)होता है। यह हमारा काम है। हम हताहतों के डर से शांत नहीं बैठ सकते।”

अधिकारी ने बताया, “मैं यह भी कहना चाहूंगा कि जो लोग कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों पर हाल ही में हुए हमलों के सिलसिले में पुलिस ने करीब 100 लोगों को गिरफ्तार किया है।

राज्य में पुलिसकर्मियों पर हाल ही में हुए हमलों में दो एएसआई की मौत हो गयी थी और 27 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। बिहार के अररिया, मुंगेर, भागलपुर, नवादा, पटना, भोजपुर और जहानाबाद सहित कई जिलों से पुलिसकर्मियों पर हमले की खबरें आईं थीं।

प्रमुख खबरें

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद

एक दिन की गिरावट के बाद Dalal Street पर Bull Run, सेंसेक्स 790 अंक उछला।

Gold-Silver Price पर चौतरफा दबाव, मजबूत Dollar ने बिगाड़ा Market का खेल, निवेशक हुए सतर्क।