कॉलेज की आंतरिक जांच समिति ने छात्रा की शिकायत को सत्य नहीं माना था: ओडिशा अपराध शाखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2025

बालासोर में एक कॉलेज छात्रा की आत्मदाह से हुई मौत की जांच कर रही ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार को कहा कि युवती ने खुद को आग लगा ली थी क्योंकि संस्थान की आंतरिक जांच समिति ने यौन उत्पीड़न की उसकी शिकायत को ‘‘सत्य’’ नहीं माना था।

अपराध शाखा के महानिदेशक ने कहा, ‘‘कॉलेज प्रशासन ने छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई की थी और एक आंतरिक जांच भी की गई थी। लेकिन आंतरिक जांच समिति ने उसकी शिकायत को सत्य नहीं माना। छात्रा ने यह कदम अपनी शिकायत को मान्य न किए जाने की प्रतिक्रिया में उठाया।’’

शाखा की महिला एवं बाल अपराध इकाई (सीएडब्ल्यू एंड सीडब्ल्यू) फकीर मोहन (स्वायत्त) महाविद्यालय की छात्रा की मौत के मामले की जांच कर रही है। बालासोर स्थित फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न करने वाले एक प्रोफेसर के खिलाफ ‘‘कार्रवाई नहीं होने’’ के कारण आत्मदाह कर लिया था। लगभग 60 घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद सोमवार रात एम्स-भुवनेश्वर में छात्रा की मौत हो गई थी।

बालासोर जिला पुलिस से जांच का जिम्मा संभालने वाली अपराध शाखा ने 17 जुलाई को मामले की जांच शुरू की। मिश्रा ने कहा, ‘‘हमें (कॉलेज की) आंतरिक शिकायत समिति और पुलिस को दिए गए गवाहों के बयानों और सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट में विसंगतियां मिली हैं।

उन्होंने घटना से पहले और बाद में अलग-अलग राय दी हैं। हर बयान का गहन विश्लेषण आवश्यक है और इसमें समय लगेगा। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर उचित विश्लेषण की आवश्यकता है।

प्रमुख खबरें

US Wildfire: अमेरिका के Reno में वनाग्नि का कहर, 90 हजार लोगों को सुरक्षित निकलने की अपील

West Tripura Floods | वेस्ट त्रिपुरा में भारी बारिश से हावड़ा और कथाखाल नदियां उफान पर, 1,300 से अधिक लोग राहत शिविरों में स्थानांतरित

ED ने Cyber Fraud में दो आरोपी पकड़े, 30,000 करोड़ के लेनदेन की हो रही जांच

Punjab Governor Gulab Chand Kataria ने Fazilka बॉर्डर पर BSF पोस्ट का दौरा किया