मेरठ में जमीन के विवाद में फावड़े से काटकर कालेज प्रबंधक की हत्या

By राजीव शर्मा | Mar 26, 2022

मेरठ जनपद में जानीखुर्द थाना क्षेत्र के गांव कलंजरी में शुक्रवार सुबह जमीनी विवाद में एक इंटर कालेज के प्रबंधक की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना को अंजाम देने में बाप-बेटों समेत तीन आरोपियों के नाम बताए जा रहे हैं।

दिनदहाड़े हत्या से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित नौराज कई दिनों से वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। जिसके लिए वह हर समय फावड़ा अपने साथ रखता था।

जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार घटना का कारण जमीनी विवाद बताया गया है। इंद्रवीर के परिवार के भाई सुंदर के कोई पुत्र नहीं था। कुछ साल पूर्व सुंदर की मौत हो गई थी। उसकी दो पुत्री थी। दोनों पुत्रियों की शादी होने के बाद उसकी पत्नी ओमवती ने सुंदर के नाम की जमीन मेरठ निवासी मेघराज को बेच दी थी। इस जमीन को बिकवाने में इंद्रवीर ने सहायता की थी। जिससे सुंदर का भाई नौराज इंद्रवीर से रंजिश रखता था। इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है।

प्रमुख खबरें

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation