Mumbai के मलाड स्टेशन पर कॉलेज प्रोफेसर की चाकू मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2026

मुंबई के पश्चिमी उपनगर मलाड रेलवे स्टेशन पर शनिवार को शहर के एक कॉलेज के प्रोफेसर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अनुसार आलोक कुमार सिंह (33) विले पार्ले से कांदिवली की ओर जा रहे थे कि इसी दौरान शाम लगभग 5.40 बजे उन पर हमला किया गया।

अधिकारी ने बताया कि अन्य यात्रियों द्वारा दी गई सूचना पर, रेलवे पुलिस कांदिवली निवासी सिंह को निकटवर्ती अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के आधार पर, बोरीवली जीआरपी ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि हमलावर का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

प्रमुख खबरें

Instagram का नया Instants Feature: अब Photos होंगी Auto-Delete, कोई नहीं ले पाएगा Screenshot!

Google का Game-Changer अपडेट: 25 करोड़ कारों में Android Auto बदलेगा ड्राइविंग का पूरा एक्सपीरियंस

NEET Exam विवाद: China के Gaokao से क्यों सबक नहीं लेता भारत का Education System?

महंगे Jet Fuel और हवाई प्रतिबंधों का असर, Air India ने कई International Flights में की कटौती।