दो साल तक बंद रहने के बाद DU के कॉलेज खुले, छात्रों की दिखी भारी भीड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण करीब दो वर्ष तक बंद रहने के बाद कॉलेज बृहस्पतिवार को खुल गए। दिल्ली विश्वविद्यालय के निकट स्थित विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन में सुबह से ही छात्रों की भीड़ रही और वे कॉलेज जाने के लिए आतुर नजर आए। कानून के विद्यार्थी गजेन्द्र मोहन ठाकुर (26) ने कहा,‘‘ मैं कैंपस जाने के लिए उत्साहित हूं। विश्वविद्यालय करीब दो वर्ष तक बंद रहे। ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई उतनी प्रभावी नहीं है, जितना की कक्षाओं में होने वाली पढ़ाई।’’ संक्रमण के चलते दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेज को मार्च 2020 में बंद कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Oil and Gas क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, Samudra Manthan योजना से घटेगी Import Dependence

ITC Q1 Results: आय में 28% का उछाल लेकिन Net Profit में 27% की भारी गिरावट, Cigarette Tax बना बड़ी वजह

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी