बम्बई उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में 14 वकीलों के नियुक्ति प्रस्ताव को कॉलेजियम की मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2025

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने बम्बई उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में 14 वकीलों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंगलवार को मंज़ूरी दे दी। भारत के प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम की मंगलवार को बैठक हुई।

कॉलेजियम ने अधिवक्ता नंदेश शंकरराव देशपांडे, अमित सत्यवान जमसांडेकर, आशीष सहदेव चव्हाण, वैशाली निम्बाजीराव पाटिल-जाधव, अबासाहेब धर्मजी शिंदे और फरहान परवेज़ दुबाश को उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी।

एक अन्य बयान में कहा गया कि कॉलेजियम ने वकील सिद्धेश्वर सुंदरराव थोम्ब्रे, मेहरोज अशरफ खान पठान, रंजीतसिंह राजा भोंसले, संदेश दादासाहेब पाटिल, श्रीराम विनायक शिरसाट, हितेन शामराव वेनेगावकर, रजनीश रत्नाकर व्यास और राज दामोदर वाकोडे को बम्बई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

प्रमुख खबरें

इजरायली मीडिया के दावों के बाद Mojtaba Khamenei का वीडियो आया सामने

Iran ने US के सामने रखीं सख्त शर्तें, बर्ताव बदलने तक बंद रहेगा Hormuz Strait

JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो 10 अगस्त को करेंगे विधानसभा घेराव

Gen-Z से कुछ सीखिए: Yashasvi Jaiswal संग Relationship की खबरों पर भड़कीं Mrunal Thakur, दिया करारा जवाब