Colliers India ने बादल याग्निक को नया सीईओ किया नियुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2023

नयी दिल्ली। रियल एस्टेट सलाहकार कोलियर्स इंडिया ने तत्काल प्रभाव से बादल याग्निक को अपना नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। रमेश नायर ने मार्च में कंपनी के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था। नायर जुलाई 2021 से कोलियर्स इंडिया के सीईओ थे। सैंकी प्रसाद वर्तमान में कोलियर्स इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक हैं। कोलियर्स इंडिया की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘ बादल याग्निक को तत्काल प्रभाव से मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत) नियुक्त किया गया है।’’

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला