By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2016
बोगोटा। कोलंबिया ने अपने यहां जिका महामारी के खात्मे की घोषणा की है, लेकिन आगह किया है कि मच्छर जनित विषाणु का प्रसार छोटे स्तर पर जारी रहेगा। इस विषाणु को बच्चों में मस्तिष्क क्षति के लिए जिम्मेदार माना जाता है।
ब्राजील के बाद इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला कोलंबिया दूसरा देश रहा है जहां करीब एक लाख मामले आए और कम से कम 21 शिशु माइक्रोसेफली यानी कि असामान्य रूप से छोटे सिर के साथ पैदा हुए। स्वास्थ्य उप मंत्री फर्नांडो रूईज ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कोलंबिया अमेरिका क्षेत्र का पहला देश है जिसने महामारी के खात्मे की घोषणा की है।’'